Follow us on

प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्थित बनकटी हनुमान मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, दिए निर्देश

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीजनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री *जनता दर्शन कार्यक्रम, विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

*मा० उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी*

लखनऊ, दिनांक 20 जुलाई, 2026। आज सात कालिदास मार्ग पर मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, प्रयागराज, इटावा, लखीमपुर खीरी, कौशाम्बी, प्रयागराज, अलीगढ़, चंदौली, मिर्जापुर सहित विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना, अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों एवं जनपदों के अधिकारियों को दूरभाष एवं लिखित निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसीक्रम में एक प्रकरण वाराणसी से श्री गिरीश कुमार मिश्रा, प्रधान पुजारी ने *प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्थित बनकटी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार तथा उसे हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित किए जाने का प्रकाश में आया जिसमें प्रमुख सचिव, पर्यटन को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश* दिए गए।

जनता दर्शन में कुछ महत्वपूर्ण प्रकरणों पर उप मुख्यमंत्री जी ने तत्काल जिलाधिकारी प्रयागराज, अलीगढ़, चंदौली, मिर्जापुर सहित लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर संबंधित मामलों में नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

• *फिरोजाबाद (तालाब जीर्णोद्धार)* : गाँव गढिया निवासी चित्रपाल ने क्षेत्र में तालाब का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग रखी।

• *प्रतापगढ़ (आवास आवंटन):* सदर प्रतापगढ़ के रामबहादुर सिंह पुत्र पारसनाथ ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान दिलाए जाने का अनुरोध किया।

• *प्रयागराज (मार्ग चौड़ीकरण):* प्रयागराज के मुकेश भारती ने अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने तथा राकेश कुमार दुबे ने सार्वजनिक मार्ग के चौड़ीकरण का अनुरोध किया।

• *इटावा (खेल मैदान निर्माण):* गाँव दुगावली (ब्लॉक बसरेहर) के रोहन शाक्य ने सरकारी भूमि पर खेल ग्राउंड, बाउंड्री वॉल सहित चाइल्ड जिम निर्माण कराए जाने का आग्रह किया।

• लखीमपुर खीरी व कौशाम्बी (बिजली व सड़क निर्माण): गोला, लखीमपुर खीरी के श्री अवधेश कुमार ने सिकंदराबाद के विद्युत कनेक्शनों को बमधन फीडर से जोड़ने का अनुरोध किया। वहीं *कौशाम्बी* के ग्राम प्रधान अनिल चौरसिया तथा भदोही की ग्राम प्रधान *श्रीमती चन्द्रमा चौहान* ने अपने क्षेत्रों में *नाली, मार्ग चौड़ीकरण व निर्माण* कार्य कराए जाने की मांग की।

*स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक मदद:*

जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता की भी मांगें आईं, जिस पर उप मुख्यमंत्री जी ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई:• खीरी निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र रामेश्वर ने इलाज हेतु आर्थिक मदद का अनुरोध किया।• कौशाम्बी की श्रीमती पुष्पा ने लखनऊ पीजीआई (PGI) में भर्ती होने एवं इलाज हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, जिस पर अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।श्री मौर्य जी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को न्याय एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा भी की जाए। प्रत्येक नागरिक को न्याय मिले, उसकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को सुशासन, सुरक्षा एवं विकास का लाभ समान रूप से प्राप्त हो तथा उसकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x