Follow us on

वाराणसी में 2 साल के बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि; तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती, आइसोलेशन में इलाज जारी

Share this post:

 रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल के मासूम बच्चे में कोरोना संक्रमण (Covid-19) की पुष्टि हुई है। बच्चे को लगातार तेज बुखार रहने और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हाल ही में वाराणसी में एक 27 वर्षीय युवक और बलिया निवासी एक अन्य मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मासूम में संक्रमण मिलने से हड़कंप मच गया है।

*सांस लेने में हो रही थी परेशानी*

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्चा मूल रूप से पड़ोसी जिले चंदौली का रहने वाला है। बीते कुछ दिनों से उसे लगातार तेज बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार, दवाइयों के बावजूद जब बुखार नहीं उतरा और बच्चे को सांस लेने में कठिनाई होने लगी, तब उसे इलाज के लिए वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

*RT-PCR टेस्ट में निकला पॉजिटिव*

अस्पताल के डॉ. आलोक भारद्वाज के अनुसार, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई थी और उसका बुखार नियंत्रित नहीं हो रहा था। श्वसन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए एहतियातन उसका आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट आते ही बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुआ 

बच्चा जब एडमिट हुआ तब उसकी स्थिति बहुत बेहतर नहीं थी। लगातार बुखार और सांस में तकलीफ के कारण RT-PCR टेस्ट कराया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे को तुरंत अलग आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन बुखार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसलिए डॉक्टरों की टीम उस पर लगातार निगरानी रख रही है।”

परिजनों की जांच के निर्देश

अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर मासूम के माता-पिता एवं संपर्क में आए अन्य परिजनों को भी जल्द से जल्द अपनी कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। यदि आपके घर में छोटे बच्चों या बुजुर्गों को लगातार तेज बुखार या सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर अनदेखा न करें और तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x