प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीकर्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, कमिश्नरेट आज दिनांक 21.07.2026 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के क्रम में देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गजेपुर स्थित ईंट भट्ठे के सामने रोड से दो संदिग्ध अभियुक्त अनुज तिवारी पुत्र स्व. पवन कुमार तिवारी एवं पार्थ उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का एक अदद मोबाइल फोन एवं कुल ₹3,900 नकद बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण :*
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने साथी सतीश गौड़ पुत्र श्यामाप्रसाद गौड़, निवासी ग्राम जंसा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी के साथ मिलकर बंद मकानों एवं दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दिनांक 16.06.2026 को उन्होंने ग्राम सिरीहरा स्थित टीबीएस एजेंसी के सामने एक बंद मकान में चोरी कर सोने-चांदी के आभूषण एवं एक मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके उपरांत उसी दिन ग्राम लोहराडीह के दो बंद मकानों में भी चोरी कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। चोरी के बाद समस्त सामान सतीश गौड़ अपने पास रखकर बेच देता था तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि तीनों आपस में बांट लेता था।
अभियुक्तों ने बताया कि ग्राम सिरीहरा की चोरी से प्राप्त हिस्से में ₹20,000 एवं एक मोबाइल फोन तथा ग्राम लोहराडीह की चोरी से ₹12,000 प्राप्त हुए थे। उक्त धनराशि में से अधिकांश खर्च हो गई थी। खर्च के बाद अभियुक्त पार्थ उर्फ साहिल के कब्जे से ₹2,000 तथा अभियुक्त अनुज तिवारी के कब्जे से ₹1,900 एवं एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। IMEI मिलान करने पर बरामद मोबाइल मु0अ0सं0 089/2026, धारा 305 बीएनएस से संबंधित पाया गया, जबकि अभियुक्तों के कब्जे से बरामद कुल ₹3,900 (पार्थ उर्फ साहिल से ₹2,000 एवं अनुज तिवारी से ₹1,900) मु0अ0सं0 087/2026, धारा 305 बीएनएस से संबंधित चोरी की धनराशि होना प्रकाश में आया। बरामदगी एवं अभियुक्तों के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।फरार अभियुक्त सतीश गौड़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :*
अनुज तिवारी पुत्र स्व० पवन कुमार तिवारी, निवासी ग्राम दीनदासपुर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष।पार्थ सिंह उर्फ साहिल पुत्र अश्वनी सिंह, निवासी ग्राम जंसा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष। बरामदगी का विवरण :*मु0अ0सं0 089/2026 से संबंधित 01 अदद चोरी का मोबाइल फोन।मु0अ0सं0 087/2026 से संबंधित चोरी की कुल ₹3,900/- नकदी (अभियुक्त पार्थ उर्फ साहिल से ₹2,000/- एवं अभियुक्त अनुज तिवारी से ₹1,900/-)।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*1. उ0नि0 विकास कुमार मौर्या, थानाध्यक्ष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।2. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कालिका बाजार थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।3. उ0नि0 सतीश चन्द गुप्ता, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।4. उ0नि0 अभय प्रताप, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।5. उ0नि0 करुणा सागर तिवारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।