Follow us on

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार, जांच शुरू

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार, जांच शुरू केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बनारस रेल मंडल में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।फर्नीचर ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर डीएमएम नितेश अग्रवाल ने रेलवे में फर्नीचर सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार से बिल पास करने और ठेके के एवज में रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते ही मौके पर दबोच लिया।

देर रात से ठिकानों पर छापेमारी जारी

अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम देर रात से ही नितेश अग्रवाल के दफ्तर और सरकारी आवास सहित अन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

 दस्तावेजों की जांच

सीबीआई की टीम अधिकारी के परिजनों और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ के साथ-साथ संपत्ति व बैंक खातों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है।      घूसखोरी और धांधली पर पूर्व में भी हो चुकी कार्रवाई

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के विभिन्न मंडलों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अभियान लगातार जारी है। बीते कुछ महीनों में सीबीआई द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारियों और गिरफ्तारियों से रेल महकमे में खलबली मचा हुआ है। ठेकेदारों से रिश्वत मांगने से लेकर महत्वाकांक्षी योजनाओं में अनियमितता तक, सीबीआई ने अधिकारियों के ठिकानों पर रेड मारकर कई बड़े मामलों का पर्दाफाश किया है।

जुलाई 2025: ‘गति शक्ति’ प्रोजेक्ट में धांधली पर बड़ी छापेमारी

हाल ही में जुलाई 2025 में सीबीआई ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गति शक्ति’ परियोजना में बड़ी अनियमितता और घूसखोरी की शिकायत पर वाराणसी और लखनऊ में रेलवे अधिकारियों के कई ठिकानों पर एक साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और कई वरिष्ठ अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं।

अक्टूबर 2024: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीनियर DEN गिरफ्तार

इससे पहले अक्टूबर 2024 में सीबीआई की टीम ने डीआरएम (DRM) कार्यालय में नाटकीय अंदाज में छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (सीनियर डीईएन-द्वितीय) सत्यम कुमार सिंह को एक ठेकेदार से 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

अप्रैल 2024: सीनियर सेक्शन इंजीनियर चढ़ा था हत्थे

भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान की शुरुआत अप्रैल 2024 में हुई थी, जब सीबीआई ने पूर्वोत्तर रेलवे के ही एक अन्य वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x