सारनाथ पुलिस ने नवजात बच्ची को पटककर घायल करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट               वाराणसी – पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में गुमशुदा अपहृता की बरामदगी तथा वांछित व फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा नवजात बच्ची को पटककर बुरी तरह से घायल करने वाले अभियुक्त विकास यादव पुत्र सोमनाथ यादव निवासी अकथा पहड़िया थाना सारनाथ को सोमवार को सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के के संबंध में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छ: जून को वादी मुकदमा द्वारा सारनाथ पर प्रतिवादी विकास यादव द्वारा वादी की नवजात बच्ची को पटक कर घायल कर देने, प्रतिवादी के परिजन द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने, गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 109(1),352, 351(3) बीएन एस व 3(1)द,3(1)ध ,3(2) वी एससी एसटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी,का0 विवेक कुमार,का0 रमन कुमार,का0 कन्हैया खरवार आदि शामिल रहे।

Leave a Comment