सलीम मछली की रिपोर्ट
जमानियां। नगर कस्बा बाजार मोहल्ला बुद्धिपुर शाह कुआं के पास एकता लॉन में 10 जून को रात्रि 9 बजे से ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन महफिले अदब जमानियां के सौजन्य से किया गया है। जिसमें दूर दराज के शख्सियत अपनी शायरी और कलामों एवं नज़्म से महफिल में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान में विधायक माननीय ओमप्रकाश सिंह रहेंगे। और कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को सफल बनाने में प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी ने बताया कि कस्बा के नवजवानों का हौसला अफजाई करना चाहिए। की जमानियां मे ऐसे कार्यक्रम कराने के लिए एडीचोटी मेहनत कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार गुप्ता, शायर इकबाल खान, शायर सोज जमानवी के साथ दूर दराज के तमाम शख्सियत शामिल हो रहे है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान ने बताया कि ऐसे नवजवानों का हौसला बढ़ाया जाए। ताकि जमानियां कस्बा में आपसी भाई मिल्लत को कायम करने में कोई कसर बाकी नहीं रह जाए। जमानियां कस्बा वासियों ने आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना किया। उक्त मौके पर असलम पान वाले, माहिर कमाल अंसारी, खालिद अंसारी, मोहम्मद नेहाल खान, जियाउद्दीन सहित आदि लोग मौजूद रहे।