सात फेरे से पहले मांगा 25 हजार बकाया की मांग दहेज, भड़की दुल्हन ने बुला ली पुलिस, मंडप से सीधे हवालात पहुंचा दूल्हा दहेज लोभियों की लालच पड़ा महंगा 

वाराणसी में शादी के दौरान एक ऐसी घटना घाटी जो चर्चा का विषय बन गई. खूबसूरत लॉन में मंडप सजा, स्टेज पर दुल्हन आई, जयमाल हुआ, लेकिन अचानक दूल्हे और उसकी मां की डिमांड के बाद लड़की यानी दुल्हन ने पुलिस बुला लिया और शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा अब स्टेज से सीधा थाने के हवालात में बंद है, लेकिन इस मामले में बड़ी बात ये है कि दहेज के दिए हुए रकम में मात्र पच्चीस हज़ार रुपये बकाया होने पर दूल्हे और दूल्हे की मां ने बवाल काटा.उदास चेहरा, आंखों में आंसू और हाथों में मेहंदी सजाई लड़की बीते शाम लाल चुनरी डाल अपने होने वाले दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. बैण्ड बाजे के साथ बारात आई. लड़की ने दूल्हे के लिए डांस भी किया, लेकिन तभी स्टेज पर जाते वक्त दूल्हे की ने उसे रोक लिया. इस नाराजगी की वजह पूछी गई तो पता चला कि दो लाख के दहेज में मात्र पच्चीस हज़ार जो बकाया है उसकी डिमांड थी. लड़की के पिता ने मनाने की कोशिश की और कहा कि बकाया राशि दे दिया जाएगा, लेकिन लड़के की मां और उसका परिवार नहीं माना. की राहुल मोदनवाल की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x