शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट वाराणसी विश्वास का प्रतीक पेनेसिया हॉस्पिटल – विगत कुछ वर्ष पहले मरीज का सकुशल इलाज करने वाला हॉस्पिटल आज विश्वास और गरीबों के इलाज का एकमात्र स्थानहै। यहां पर कुछ लोग अस्पताल की छवि खराब कर अपना हित साधने पर लगे हैं। जो काफी निंदनीय है। डाक्टरों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। जो कल घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल की निदेशक वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी ओझा ने बताया कि मरीज मंजू सिंह को बताया गया था कि ऑपरेशन के 30 दिन के अंदर तुम अपना डीजेएस्टेंट रिमूवल करा लेना। मरीज संभवतः भूल गई या उसने कहीं अन्यत्र करा लिया और इसके बाद से पिछले 2 वर्ष से वे लोग रंगदारी के रूप के हम लोगो से 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और जब तब मेरे अस्पताल के सामने आते हैं आकार उद्दंडता करने लगते हैं इसकी जांच भी सीएमओ वाराणसी कर रहे हैं लेकिन वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, अस्पताल के सामने असंतोष और तोड़ फोड़ की कार्यवाहियां करते हैं। आज दिनांक 9 जून को मंजू का लड़का निवासी करौंदी वाराणसी शुभम सिंह अपने लगभाग 15 साथियों के साथ मेरे हॉस्पिटल के सामने आकर उद्दंडता करने लगे जिसके बीडीओ निम्नांकित हैं। जिला प्रशासन वाराणसी और थाना भेलूपुर वाराणसी से निवेदन है कि किसी भी भयानक घटना को रोकने के लिए तत्काल कानूनी कार्यवाई करें।