वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट दिनाँक 02.08.2026 को रात्रि जरिए डायल 112 सूचना प्राप्त हुई कि साजन तिराहे के पास एक लड़के को करीब 5-6 लड़कों के द्वारा मारा पीटा जा रहा है।सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी चौकी को मय हमराहीगण मौके पर भेजा गया तो ज्ञात हुआ कि सुधांशु विश्वकर्मा पुत्र राजीव विश्वकर्मा निवासी जमुनीपुर,थाना चोलापुर जो कि सारनाथ में हॉस्पिटल में कार्यरत हैं अपने साथी कर्मचारी को छोड़ने सिगरा आये थे व वापसी में साजन तिराहे के पास बाइक मोड़ते समय 2 अन्य बाइक पर सवार करीब 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचनाकर्ता सुधांशु उपरोक्त के साथ मार-पीट ,गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गई है।मौके पर भीड़ इकट्ठा होते ही घटना कारित करने वाले सभी अज्ञात मौके से अपनी दोनों मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गए।तत्पश्चात मौके पर मौजूद दोनों मोटर साइकिलों को कब्जा पुलिस लेकर पीड़ित सुधांशु उपरोक्त से तहरीर प्राप्त कर तत्काल थाना स्थानीय पर अभियोग सँ0- 342/26 धारा 191(2),115(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है व स्थानीय कैमरों के आधार पर शीघ्र ही घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्तों की तलाश कर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।*मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया की दोनों *वाहन पर 5 से 6 की संख्या में नई उम्र के लड़के सवार थे तथा वाहन से सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट बाजी कर रहे थे* मुकदमा वादी द्वारा टिप्पणी करने पर उपरोक्त अपराध कारित किया गया शांति व्यवस्था सामान्य है। दोनों वाहनों को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया