Follow us on

पक्का बलुआ घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम (कपड़े बदलने का कक्ष) की आवश्यकता एक महत्वपूर्ण सामाजिक और जनहित का मुद्दा रहा है।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। पक्का बलुआ घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम (कपड़े बदलने का कक्ष) की आवश्यकता एक महत्वपूर्ण सामाजिक और जनहित का मुद्दा रहा है। ताकि स्नान के बाद महिलाओं की गोपनीयता और सम्मान सुरक्षित रह सके। इसी के मद्देनजर नगर पालिका परिषद द्वारा घाट पर महिलाओं की सुविधा से जुड़ी सुरक्षा और गोपनीयता को रखने के लिए चेंचिंग रूप का निर्माण शुरू कराया गया। बताया जाता है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के प्रयास से पक्का बलुआ घाट चबूतरे से दूसरी सीढ़ी के पास निर्माण कार्य आरंभ हुआ। उन्होंने बताया कि पक्का बलुआ घाट गंगा नदी स्नान करने वाली महिलाओं के लिए चेंचिंग रूप की बहुत आवश्यकता रही है। महिलाओं को हो रही असुविधा को देखते हुए। चेंचिंग रूप का निर्माण कराया जा रहा है। जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्नान करने के बाद महिलाओं को खुले में या मंदिर के पीछे वस्त्र बदलने में भारी असुविधा और असहजता का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं द्वारा पक्का बलुआ घाट पर ऊपर से दूसरी सीढ़ी के पास ऐसे निर्माण की मांग व जरूरत समझी गई। है। महिलाओं के लिए चेंचिंग रूप की साफ सफाई रखने के लिए एक पालिका सफाई कर्मी की तैनाती किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि

इस तरह के सार्वजनिक निर्माण की नियमित देखरेख जरूरी है। ताकि यह स्वच्छ रहें और उनका सही उपयोग हो सके। पक्का बलुआ घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण आरंभ हो चुकी है। इसके साथ ही सभी स्नान गंगा घाटों पर महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम ( वस्त्र बदलने के कमरे) बनाए जाएंगे। हैं। ताकि श्रद्धालुओं को खुले में या सीढ़ियों पर कपड़े बदलने में परेशानी न हो। पक्का बलुआ घाट पर महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि घाट पर अन्य सुविधाएँ जैसे शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग लगाने का जायजा लिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हैं। इस निर्माण कार्य से पक्का बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x