वाराणसी नारायन प्रसाद की रिपोर्ट. आजदिनांक 02/08/2026 को समय लगभग 15:30 बजे पुलिस चौकी रोडवेज, थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज परिसर में एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 40 वर्ष) का शव पड़े होने की सूचनाप्राप्त हुई।सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया गया। मृतक की शिनाख्त कराने एवं मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।स्थानीय लोगों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त अज्ञात व्यक्ति आसपास के क्षेत्रों में भीख मांगकर अपना जीवन-यापन करता था तथा प्रतिदिन रात्रि में रोडवेज परिसर में आकर सो जाता था।घटना के संबंध में किसी प्रकार की अप्रिय प्रतिक्रिया अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या परिलक्षित नहीं हुई है। मौके पर शांति एवं सामान्य स्थिति बनी हुई है।मृतक की पहचान एवं मृत्यु के वास्तविक कारणों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। अन्य तथ्य प्रकाश में आने पर पृथक से अवगत कराया जाएगा।