Follow us on

सेवायोजन चौकाघाट में 3 से010 अगस्त तक दिव्यांगजन रोजगार मेले का होगा आयोजन 

Share this post:

 वरिष्ठ  पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –जिला सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट वाराणसी में 3 से 10 अगस्त 2026 को दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, आईटीआई तथा सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न सेक्टरों की कंपनियां तथा स्वरोजगार हेतु संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जो कौशल विकास मिशन, आईटीआई से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी तथा सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थी एवं अन्य बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करेंगी। मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि दिनांक 07.08.26 को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित रोजगार मेले में जनपद वाराणसी के बेरोजगार दिव्यांगजन युवक/युवतियां अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज (बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता के प्रमाण पत्र की दो प्रति लेकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार हेतु इच्छुक दिव्यांगजन युवक /युवतियों अभियान के तहत दिनांक 3 से 10 अगस्त 2026 तक किसी भी दिन अपने सभी दस्तावेजों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग विकास भवन वाराणसी में संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x