शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी, 9 जून 2026।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में क्रांतिकारी जननायक **भगवान बिरसा मुंडा** का बलिदान दिवस ग्राम सभा शेरवानीपुर, कुड़ी, बड़ागांव, वाराणसी में बड़े उत्साह, शौर्य एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि **सुक्खू सिंह मरावी**, प्रदेश अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तथा विशिष्ट अतिथि **विनोद शाह**, जिला अध्यक्ष एवं **ओम प्रकाश सिंह पोया**, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग, बलिदान एवं आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष **सुक्खू सिंह मरावी** ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में **विरेन्द्र कुमार गोंड** (विधानसभा अध्यक्ष), **संतोष सिंह मरकाम** (जिला महासचिव), **मनोज सिंह मरकाम** (जिला उपाध्यक्ष), **खुशबू देवी**, **अर्जुन गौतम**, **मुन्नी देवी**, **रीता देवी**, **रेणु देवी**, **सुनीता सिंह मरकाम**, **सुनीता सिंह पोया**, **आनंद गोंड**, **रामबचन गोंड**, **बबलू गोंड** एवं **भानु गोंड** सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन **विरेन्द्र कुमार गोंड** द्वारा किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।