दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी आदमपुर थाने क्षेत्र में स्थित नमो घाट पर संध्या काल में थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के साथ हमराही और चौकी प्रभारी नमो घाट चंदन कुमार, चौकी प्रभारी मच्छोदरी ,एस आई अभय गुप्ता, एस आई अखिल सिंह के साथ आधा दर्जन महिला कांस्टेबल एवं दर्जनों रंग रुट सिपाही दर्शनार्थीयो एवं पर्यटको की सूरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैदल गस्त किये। थाना प्रभारी ने बताया प्रत्येक रविवार को पर्यटको का भारी भीड़ नमो घाट पर हो जाता है। किसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए पुलिस लाउडहेलर से घाट पर घुमाने आये पर्यटको को सूचना के माध्यम से सचेत किया गया। नहाते समय गहरे पानी में नहीं जाये, घाट के दिवार पर बैठ कर सेल्फी नहीं ले यह सेल्फी जान जोखिम भरा हो सकता है। वही नमो घाट पर घुमाने के लिये आये आगन्तुओ का कारवां जाम के झाम में फस गया । जाम आध किलोमीटर तक लग गया था।यातायात के सिपाही रोड किनारे खड़े होकर सिर्फ तमाशा देख रहे थे। फैंटम के सिपाही और आदमपुर चौकी के दरोगा मौके पर पहुंचकर कर घंटो मेहनत कर जाम के झाम से लोगों को मुक्ति दिलाया।