दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”दिनांक 12.06.2026 को मा० मुख्यमंत्री, उ0प्र0 के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था तथा आम जनमानस क सुविधा सुनिश्चित करने हेतु, आवश्यकतानुसार यातायात रोक एवं डायवर्जन लागू किए जाने के संबंध में निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है-1. अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 03 घण्टें पूर्व टेम्पो ट्रेवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहन को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को लकड़ीमण्डी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।2. विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 02 घण्टें पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।3. राजघाट पुल शुजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहनों का संचालन वीवीआईपी के आगमन से 03 घण्टें पूर्व बन्द रहेगा।4. मैदागिन चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा।5. गोदौलिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा।6. मरीमाई तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अन्ध्रापुल चौराहा / मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।7. लहुराबीर चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।8. जंगमबाड़ी से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा।9. भोजूबीर तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को जेपी मेहता तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अर्दली बाजार तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।10. जेपी मेहता तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे सेन्ट्रल जेल तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
11. कचहरी चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अम्बेडकर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
12. भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा से चौकाघाट के बीच आटो ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान से 02 घण्टे पूर्व बन्द रहेगा।
13. लहुराबीर से मैदागिन के बीच आटो ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान से 02 घण्टे पूर्व बन्द रहेगा।
14. आटो/ई-रिक्शा का संचालन पुलिस लाइन से चौकाघाट, लहुराबीर से विशेश्वरगंज के बीच बन्द रहेगा।
15. भोजूबीर तिराहा, कचहरी चौराहा तथा जे०पी० मेहता तिराहा के बीच आटो ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी के आगमन /प्रस्थान से 02 घण्टे पूर्व बन्द रहेगा। अतः सर्व सम्बन्धित से यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की विनम्र अपील है कि उपरोक्तानुसार प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं अत्यंत आवश्यकता की दशा में ही वाहन एवं अतिरिक्त समय लेकर वीवीआईपी कार्यक्रम क्षेत्र मार्ग में निकले। उपरोक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को सहयोग प्रदान करने काकष्ट करें।ट्रैफिक कंट्रोल रूम +917839856994ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर +917317202020अपर पुलिस उपायुक्त यातायत कमिश्नरेट वाराणसी।