प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक की लगातार अनुपस्थिति से मरीजों का समुचित ढंग से उपचार में हीलाहवाली से काफी परेशान

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक की अनुपस्थिति से ओपीडी में समय पर इलाज और परामर्श न मिलना एक गंभीर समस्या है। जिससे मरीजों (विशेषकर दूर-दराज से आने वालों) को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर रहा है। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में मौजूदा केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सीपी मिश्रा लगातार अनुपस्थित पाए जा रहे है। जिसके कारण इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों के सामने जटिल समस्याएं गहराई हुई है। इलाज और परामर्श के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे वीरेंद्र कुमार, इस्लाम राइन, मुश्ताक़ राइन, बबीता देवी, तेतरी देवी सहित आदि लोगों ने बताया कि जब से नवागत चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां कस्बा का चार्ज लिए है। उसी घड़ी से लगातार अनुपस्थित देखे जा रहे है। स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। इसके बाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) गाजीपुर के द्वारा ऐसे चिकित्सक पर नहीं करते कार्यवाही। जब की स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा की जाती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के चलते केंद्र पर पहुंच रहे दर्जनो भर मरीजों को इलाज से लेकर परामर्श के लिए अभिभावकों सहित मरीजों को काफी दिक्कत होने लगी है। एक माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र प्रभारी के अनुपस्थि रहने के कारण वीरान पड़ा हुआ है। जबकि डाक्टर देवेंद्र कुमार के द्वारा ही केंद्र पर पहुंच रहे। मरीजों की उपचार करने में व्यस्त रहते है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x