Follow us on

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य की गम्भीर समस्या, केंद्र पर आने वाले मरीजों व अभिभावकों को दर दर भटकने को विवश।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज और जाँच के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों एवं अभिभावकों को काफी परेशानी उठाने को लाचार हो रहे है। केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक या तो गायब रहते या फिर मौज मस्ती में दिन बताने में मशगूल रहते इसके साथ ही मरीजों को बाहर से जाँच कराने के दबाव के कारण मरीजों को काफी इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधारी सिंह, अरविंद सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान, वीरेंद्र कुमार, हाजी एडवोकेट इमरान नियाजी, भाजपा व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता आदि सहित लोगों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए सैकड़ों मरीजों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन जांच की कोई सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर से जाँच करने के नाम पर लुट मची हुई है। कार्यरत चिकित्सकों में गैर जिम्मेदाराना रवैए के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज इलाकों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों के शरण में जाने को मजबूर हो चुके है। केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर को दिखाने के लिए जाना पड़ता है। लेकिन डाक्टर में घोर उदासीनता के चलते बाहर से जाँच और बाहर से दवा खरीदने को लेकर मरीज इसके अभिभावक परेशान होने लगे है। बाहरी दवा और जाँच के नाम पर खुलेआम शोषण किया जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव के कारण साफ़-सफ़ाई या वार्ड के रख-रखाव में लापरवाही आम बात हो चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधारी सिंह ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग किया है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों की गम्भीर समस्या को देखते हुए। केंद्र पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग किया। ताकि किसी भी मरीज अभिभावक को बाहर से दवा लेने के साथ जांच करना ना पड़े। उन्होंने कहा कि मांग गंभीरता से विचार नहीं किया जाता है। तो प्रदेश सरकार से आवाज बुलंद करने के लिए मजबूर होंगे। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x