Follow us on

गंगा डॉल्फिन मित्रों ने हटाई जलकुंभी, दिया स्वच्छता का संदेश

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी।महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र, बीएचयू के सहयोग से गंगा डॉल्फिन मित्र कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल एवं उनकी टीम ने सामनेघाट गंगा तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए घाट पर जमा जलकुंभी को हटाकर गंगा स्वच्छता एवं जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया गया।धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि बाढ़ और जल स्तर बढ़ने पर जलकुंभी का अत्यधिक फैलाव नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करता है। इससे जलीय जीवों विशेषकर गंगा डॉल्फिन के आवास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर जलकुंभी को बाहर निकाला गया।टीम ने कहा कि गंगा की स्वच्छता और जैव विविधता का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभाए तो गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गंगा में कचरा, प्लास्टिक या कोई प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री न डालें और स्वच्छता अभियानों में भागीदारी करें।अभियान में घाट के क्रूज कर्मचारी संजय दास ने भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम रोजाना स्वच्छता करती है और लोगों को जागरूक करती है। अंत में सभी ने गंगा संरक्षण और स्वच्छता अभियान निरंतर चलाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x