Follow us on

रंगदारी मांगना पड़ा भारी, सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट–जनपद में चोरी, लूट, छिनैती, रंगदारी वसूली करने वाले अभियुक्तों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ की पुलिस टीम द्वारा वादिनी से रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त सुभाष कुमार अग्रहरि पुत्र हजारी प्रसाद निवासी सत्यम नगर कॉलोनी थाना सारनाथ वाराणसी को गुरुवार को पूर्वान्ह सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि गुरुवार को वादिनी मुकदमा द्वारा सारनाथ पर प्रतिवादी द्वारा वादिनी से 8,00,000/ की रंगदारी मांगते हुए गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गयी थी। जिसके आधार पर अभियुक्त सुभाष कुमार अग्रहरि को भा0द0वि0 की‌ धारा 308(5),352,351(3) बीएन एस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला,का0 पुरुषोत्तम मिश्रा आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x