सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया। स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है। रामलीला मैदान में शनिवार को चंद समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। ज्ञात हो कि विधान परिषद सदस्य का फर्जी लेटर पैड बनाकर 408.68 लाख के घोटाले का प्रयास के मामले में चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता व सहयोगियों पर स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का फर्जी लेटर पैड और कूटरचित हस्ताक्षर तैयार कर 408.68 लाख का सरकारी अनुदान हासिल करने की साजिश की गई थी। जिस पर एमएलसी के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की गई है। चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता इसके विरोध में रामलीला मैदान में क्रमिक धरना पर बैठे है। उनका कहना है कि उन्हें झूठे मुकदमे फसाया जा रहा है। जबकि समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक वे क्रमिक धरना पर बैठे रहेंगे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक के प्रार्थना पत्र पर कुमदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। क्रमिक बैठक में बी,के, त्रिवेदी, सुनील कुमार गुप्ता सहित आदि समर्थक शामिल रहे।