वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी वाराणसी में नव नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित सप्ताह व्यापी छात्र प्रेरण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं दि स्माल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज पारिख, बृजेश केसरी,टी. गजानन जोशी,सत्य प्रकाश मालवीय एवं अरूणेश रावत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश मालवीय ने अपने जीवन का उदाहरण देकर सभी छात्रों को प्रेरित किया और छात्रों के जिज्ञासा को शांत किया। टी.गजानन जोशी चेयरमैन ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने छात्रों को जीवन के मूल्यों को और लक्ष्य के बारे में विस्तार से चर्चा किया। अरूणेश रावत ने साफ्ट स्किल के बारे में विस्तार से बताया और सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक अमन गुप्ता ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, व्यावसायिक कौशल विकसित करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता, नैतिक व्यावसायिक व्यवहार तथा कक्षा से आगे सीखने के महत्व से अवगत कराया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को चुनौतियों को अवसरों में बदलने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सप्ताह भर चले इस प्रेरण कार्यक्रम में शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों एवं उद्यमियों द्वारा विभिन्न ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किये गये। जिससे विद्यार्थियों को समग्र सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले छात्र स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। इस कार्यक्रम का समन्वयन डा.प्रीति सिंह व डा.सीपी सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शिक्षक गण एवं छात्र स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।