Follow us on

कोतवाली पुलिस ने स्कूटी चोरी का 12 घंटे में किया पर्दाफाश एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को गायब हुई स्कूटी का 12 घंटे में पर्दाफाश कर एक अभियुक्त इजहार अहमद उर्फ लल्ला पुत्र अंसार अहमद निवासी सरैया थाना जैतपुरा वाराणसी को मछोदरी पार्क के अन्दर शौचालय के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूटी बरामद किया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वादी द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर मुखबिर की सूचना पर 7 अगस्त को मछोदरी पार्क के अंदर शौचालय के पास से अभियुक्त इजहार अहमद को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह, उ0नि0 प्रिंस तिवारी चौकी प्रभारी अम्बिया मण्डी, उ0नि0 अमन सिंह, हे0का0 जीतेन्द्र यादव,का0 ऋषिकेश कन्नौजिया,का0 दीपक कुमार,का0 सन्तेश्वर कुमार,का0 निकेश कुमार गौड़ आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x