Follow us on

बनारस रेलवे स्टेशन जहरखुरानी व चोरी कांड के सफल खुलासे पर कांस्टेबल सूर्य भान सिंह सम्मानित

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन पर 13 जून 2026 को हुई जहरखुरानी एवं चोरी की घटना का सफल अनावरण करने वाले मण्डुआडीह थाना, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के कांस्टेबल सूर्य भान सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि कांस्टेबल सूर्य भान सिंह ने 5 जुलाई 2026 को उक्त मामले का सफल खुलासा करने में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ, टीम भावना एवं सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण, सूचना संकलन, अभियुक्तों की पहचान, गिरफ्तारी तथा पूरे प्रकरण के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल ने उनके उल्लेखनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट सेवाओं एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस सम्मान से पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x