Follow us on

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंकों की चेकिंग के साथ ग्राहकों को जागरूक किया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां।क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के कुशल निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के मार्ग दर्शन के तहत देवैथा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमा मिश्रा के नेतृत्व में प्लाटून कंपनी कमांडर रविकांत सिंह के साथ मय पुलिस कर्मियों के संग बुधवार को यूनियन बैंक शाखा जमानियां तहसील स्थित बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बैंक शाखा और एटीएम बूथों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर स्थित यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इसके साथ ही बैंकों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई और एटीएम बूथों के आसपास भी सतर्क निगरानी बरती गई। चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधक कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए कहा। इसके अलावा बैंक ग्राहकों को भी साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। देवैथा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बैंक ग्राहकों को सलाह दी कि वे अपने एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी, बैंक खाता संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी या संदेहास्पद गतिविधि की आशंका होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की गई। रविकांत सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था अभियान के तहत बैंकों के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की जांच की गई तथा आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस ने आमजन से बड़ी धनराशि जमा या निकासी के समय विशेष सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता लेने की भी अपील की। उक्त मौके पर महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x