Follow us on

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टीएफसी बड़ा लालपुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        वाराणसी। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित अभियान “12 साल विश्वास के, विकास के व जनकल्याण के” के अंतर्गत बुधवार को ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी), बड़ा लालपुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष Dilip Patel के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक कुमार तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक धर्मेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी तथा विधायक रविंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है और देश आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

वहीं, आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण एवं गरीब उत्थान से जुड़े कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर उपस्थित लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x