सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। कोतवाली पुलिस विशेष अभियान के तहत सर्विलांस और केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEI) पोर्टल की मदद से 8 गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाए हैं। मोबाइल बरामदगी अभियान के मुख्य कोतवाली पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक कर बरामदगी किया। इस कार्य के लिए कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय किया जा रहा है। फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में है। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ डेटा और फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी लौटी और उन्होंने कोतवाली पुलिस का आभार जताया। कोतवाली पुलिस की आम जनता से अपील किया। कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए।अपने नजदीकी कोतवाली या थाने पर गुमशुदा मोबाइल की रसीद और IMEI नंबर की जानकारी दें। पुलिस द्वारा खोए हुए मोबाइल ढूंढने और उन्हें वापस सौंपने की प्रक्रिया को तेज किया जाता है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि खोए हुए मोबाइल कई स्थानों से बरामदगी की गई। उसके बाद उन्हीं स्वामियों को लौटाया गया। मोबाइल फोन पाने के बाद पीड़ितों के चेहरे पर खुशी देखी गई। आकाश कुमार पुत्र विजेंद्र राम, निवासी कसेरा पोखरा, मनीष कुमार शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी लोदीपुर
जितेंद्र चौधरी पुत्र दधी चौधरी निवासी जीवपुर, राधेश्याम यादव पुत्र रमन सिंह यादव निवासी राघोपुर, प्रभाकर पाठक पुत्र रवीन्द्रनाथ पाठक निवासी सरस्वती शिशु मंदिर जमानियां, विवेक कुमार गुप्ता पुत्र उमेश कुमार गुप्ता निवासी दृढ़नी, मोहम्मद इमरान पुत्र नवाज निवासी चौधरी मोहल्ला, राजू पुत्र पारस निवासी हेतिमपुर