Follow us on

जमानियां के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए कुल 6 पदक जीतने में सफल रहे। 

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई.क्लस्टर -V में सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए कुल 6पदक जीतने में सफल रहे। एम.एल.पब्लिक स्कूल सारनाथ, वाराणसी में ब्वायज के लिए आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 121 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था । जिसमें विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह यादव ने लांग जंप में रजत पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिएक्वालीफाई किया। वहीं 100 मीटर रेस में अभिषेक सिंह यादव ने कांस्य पदक जीता। पार्थ राय ने 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता। अंडर 14 आयु वर्ग में 4X100 मीटर रिले रेस में पार्थ राय, साजिद खान, आयुष कुमार सिंह और अभिषेक सिंह यादव ने रजत पदक जीता। अंडर 17 आयु वर्ग में आयोजित 4X400 रिले रेस में शुभम यादव, आर्यन यादव, अमन कुमार सिंह और रत्नेश पाठक ने रजत पदक जीता। बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सेंट माइकल स्कूल बलिया में किया गया जिसमें प्रदेश के कुल 125 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 

विद्यालय की छात्रा कुमारी रोशनी ने शाट-पुट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय के खिलाड़ी छात्र/छात्राओं की उपलब्धि और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने पर, विद्यालय प्रांगण में, सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार सिंह, प्रबंध निर्देशिका श्रीमती पूजा सिंह और प्रधानाचार्य श्री ए.के.बघेल ने सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी पदक-विजेता छात्र छात्राओं का करतल ध्वनि से स्वागत और अभिनन्दन किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x