चन्दौली से महेन्द्र प्रताप गोडसे की रिपोर्ट.जनपद चन्दौली नाम आदिवासी बिरांगना रानी दुर्गावती रखा जाय दिया पत्रक
समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता विजय गोंड बॉर्डर के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंदौली से मिलकर महामहिम राज्यपाल के नाम आदिवासी समाज द्वारा नौ सूत्री मांग पत्र दिया गया*।
*जनपद चंदौली का नाम आदिवासी गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के नाम करने, जनपद चंदौली में आदिवासी महापुरुषों गोंड राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के नाम पर एक आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना, जनपद चंदौली में एक जनजाति संग्रहालय की स्थापना, दिलकुशा वन विश्राम गृह में स्थापित गोंडवाना के राज्य चिन्ह को संरक्षित सुरक्षित एवं जीर्णोद्धार करने , धानापुर शाहिद उद्यान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ गोंड,रामराज गोंड,रंगी गोंड ,भंगी गोंड के मूर्ति स्थापन, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आदिवासी समाज के ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित,सुरक्षित, करने,त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में आदिवासी समाज को 2% आरक्षण देने , उत्तर प्रदेश में जनजाति आयोग का अलग से गठन करने, उत्तर प्रदेश के साथ संपूर्ण भारतवर्ष में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न रोकने के लिए सुरक्षा हेतु सरकार से मांग की गयी*।
*साथ में बृजेश गोंड जिलाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ,एड.श्याम जी प्रसाद गोंड, अयोघ्या गोंड पूर्व प्रधान, संतोष गोंड,पंकज गोंड,आदि लोग उपस्थित रहे*।