Follow us on

ब्लॉक मुख्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखने लगी है। गुरुवार को विकास खंड अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया। जो यात्रा रैली पांडेय मोड़, लोदीपुर, बिंद मोड़ मार्ग होते पुनः परिसर पहुंचकर समाप्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह रैली हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की। तरंगा यात्रा रैली में ग्रामीण क्षेत्रों के सफाई कर्मियों सहित समस्त कर्मचारी गण अनुशासित ढंग से रैली में हिस्सा लिया। विकास खंड अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

देशभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विभागीय कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान या उनके प्रतिनिधि, सफाई कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। विकास खंड अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर्व एक राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में निकाली जाने वाली एक देशभक्तिपूर्ण रैली है। जिसमें आम नागरिक, युवा, स्कूली छात्र और नेता हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् एवं ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष करते हैं। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य और महत्वराष्ट्रीय एकता पर जोर देना है। सभी नागरिकों और युवाओं में आपसी एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उर्दू बाबू वजाहत सिद्दीकी ने कहा कि

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना और हर घर तक राष्ट्रप्रेम की अलख जगाना सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना ह्म सभी का कर्तव्य बनता है। सिद्दीकी ने कहा कि झंडे, राष्ट्रगान और महापुरुषों के प्रति आदर का भाव प्रदर्शित करना अपनी जिम्मेदारी होता है। दिग्विजय कुमार ने कहा कि अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बड़े स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रशासनिक व राजनीतिक सहभागिता होती है। तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का कार्यक्रम है, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोपरि होता है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x