Follow us on

मंडलायुक्त का धुंआधार दौरा, विकास कार्यों की हकीकत जानने को लगातार दौरे कर रहे

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट.                             वाराणसी/दिनांक: 17 अगस्त 2026 (सूचना विभाग)*मंडलायुक्त का धुंआधार दौरा, विकास कार्यों की हकीकत जानने को लगातार दौरे कर रह**निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त ने अधिकारियों समेत कार्यदायी संस्थाओं समेत संबंधित के कसे पेंच**सर्वप्रथम मंडलायुक्त द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रनवे एक्सपेंशन समेत कार्गो क्लास के कार्यों का निरीक्षण किया गया**मंडलायुक्त ने गंजारी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की*

 

*गंजारी में निर्माणाधीन सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के कार्यों का भी जायजा लिया

*सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करेंगे: मंडलायुक्त एस राजलिंगम*वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम जिले के विकास कार्यों की हकीकत जानने को लगातार धुंआधार दौरे कर रहे। उक्त क्रम में ही मंडलायुक्त आज सीधे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम एकीकृत एयर कार्गो टर्मिनल का दौरा किया तथा उसके संचालन समेत अन्य बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की। एकीकृत एयर कार्गो टर्मिनल 8800 वर्ग मीटर में फैला है जिससे किसानों के उत्पादों को बाहर खाड़ी देशों में भेजने में मदद मिलती है। मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट रनवे एक्सपेंशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने एक्सपेंशन में आने वाले स्ट्रक्चर को तुरंत हटाने को निर्देशित किया।

उन्होंने कार्गो सुविधाओं के विकास को वाराणसी की बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। रनवे से जुड़े कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा करते हुए सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रनवे एक्सपेंशन के कार्यों में शिथिलता बरतने पर तहसीलदार पिंडरा को शोकॉज नोटिस जारी किया गया।

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा यात्रियों एवं एयरपोर्ट संचालन पर कार्यों के प्रभाव को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों एवं एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण वाराणसी के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूती प्रदान करेगा।

मंडलायुक्त ने *गंजारी स्थित क्रिकेट स्टेडियम* का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण एवं विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना के विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण की गुणवत्ता और कार्यों की गति का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने स्टेडियम परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कार्यों की प्रगति की बिंदुवार जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि गंजारी क्रिकेट स्टेडियम वाराणसी के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।गौरतलब है कि वाराणसी स्थित गंजारी में 350 करोड़ की लागत से बन रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। स्टेडियम का निर्माण कार्य 80% से ज्यादे हो चुका है जिसको अक्टूबर महीने की शुरुआत में पूरा कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने गंजारी स्थित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निर्माणाधीन कार्यों को देखा तथा परियोजना की प्रगति के बारे में उचित जानकारियां हासिल की।इस अवसर पर एसडीएम राजातालाब शांतनु समेत संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x