सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। रक्षाबंधन न केवल एक त्योहार के रूप में जाना जाता है। बल्कि यह दिन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनापन भरता है। इस शुभ दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देकर उसके प्रति अपने प्रेम और स्नेह को व्यक्त करता है। यह रिश्तों और भावनाओं से भरा यह दिन सभी के लिए बेहद खास होता है। यही कारण है कि अक्सर लोगों को सालभर इस पर्व का इंतजार रहता है। और लोग काफी पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर देते हैं। बताया जाता है। कि रक्षाबंधन के त्योहार 28 अगस्त पड़ने जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है। कि क्या ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ताकि बहनें अपने भाई को किस समय राखी बांध सकेंगी। ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने रक्षा बंधन पर्व को लेकर बताया कि रक्षाबंधन 2026 पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026 गुरुवार को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से होगी। और
इसका समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। इसलिए तिथि के अनुसार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया की 28 अगस्त 2026 को राखी के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।