Follow us on

स्वर्णकार समाज ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन मांगें नहीं मानी गईं तो सितंबर में विधानसभा घेराव की चेतावनी

Share this post:

रिपोर्ट अरविंद कुमार वर्मा की वाराणसीस्वर्णकार समाज एवं सर्राफा व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की जिला इकाई वाराणसी की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने शासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग कीसाथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो सितंबर माह में लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

 

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने की मांग की गई। संघ का कहना है कि बोर्ड बनने से स्वर्णकार कारीगरों और इस पारंपरिक कारोबार से जुड़े लोगों के हितों का संरक्षण हो सकेगा।

इसके अलावा स्वर्णकारों और सर्राफा कारोबारियों के लिए साहूकारी लाइसेंस की व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। सर्राफा कारोबार में बड़ी धनराशि और सोने-चांदी के आभूषणों का लेनदेन होने के कारण व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए पात्र सर्राफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने की मांग भी रखी गई।

संघ ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना या अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र स्वर्णकार कारीगरों को नकद ऋण के बजाय उनकी जरूरत के अनुसार स्वर्ण एवं रजत धातु उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की मांग की। इससे कारीगरों को अपना पारंपरिक कारोबार चलाने में सुविधा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

स्वर्णकारों और सर्राफा कारोबारियों के साथ होने वाली लूट, चोरी, डकैती, उचक्कागिरी और हत्या की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी की गई। संघ ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था, घटनाओं में त्वरित कार्रवाई तथा पीड़ित व्यापारियों और उनके आश्रित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करता आ रहा है। यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सितंबर में लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, अमित सोनी (मिंटू), प्रदीप सोनी (राजू सेठ), जितेंद्र सेठ (मीरापुर बसही), राहुल सेठ, निरंजन सोनी (मुन्ना), संतोष सेठ (सरैया), विजय सेठ, शुभम सेठ (गोलू), संजय सेठ (नवापुरा), सुनील सेठ (लहरतारा), राजू सेठ, संदीप सेठ, अनूप सेठ, पंचम सेठ, अनूप सहित स्वर्णकार समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x