Follow us on

1– स्पीक मैके किराना घराने की सुमधुर गायन से सनबीम अन्नपूर्णा परिसर हुआ सुरमयी

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — अन्नपूर्णा कालोनी सिगरा स्थित सनबीम अन्नपूर्णा स्कूल में शुक्रवार को किराना घराने की मशहूर शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा के गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विदुषी सुमित्रा गुहा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत की अपनी विशेष प्रस्तुति से विद्यार्थियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विदूषी सुमित्रा गुहा, सुमन चटर्जी, सुमित मिश्रा एवं सुश्री रेनू का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। तत्पश्चात विदुषी सुमित्रा गुहा ने अपने गायन, सुमन चटर्जी ने तबला और सुमित मिश्रा ने हारमोनियम तथा सुश्री रेनू ने तानपुरा के माध्यम से विशेष प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों के समक्ष भारतीय शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत की सुंदर झलक प्रस्तुत की और उन्हें संगीत के प्रति रुचि लेने हेतु प्रोत्साहित किया।इस कार्यक्रम में मिहिका, अव्यांश,आराध्या,जान्या,आद्या आदि विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा प्रकट किया जिसका कलाकारों ने सन्तोष जनक उत्तर देकर उनकी ज्ञान पिपासा को शान्त किया। विद्यार्थियों ने संगीत की विभिन्न विधाओं गायन शैली तथा वाद्य यंत्र से संबंधित अनेक रोचक प्रश्न पूछे। इस कार्यक्रम के समापन में सनबीम समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक एवं उपाध्यक्ष भारती मधोक ने अपने ज्ञानवर्धक वचनो द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात निदेशिका अमृता बर्मन ने कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं अंत में प्रधानाचार्य ममता जायसवाल के मधुर वचनों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x