Follow us on

*मंडुआडीह पुलिस ने मुनादी कर फरार आरोपी के घर चिपकाया कुर्की की चेतावनी

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र की चेतना नगर कॉलोनी में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी आकाश सिंह पुत्र राकेश सिंह के घर डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई और न्यायालय के आदेश पर 82 की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया। आरोपी के खिलाफ थाना मंडुआडीह में धारा 115(2), 309(4), 316(2), 324(5), 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।आरोपी के लंबे समय से फरार रहने पर न्यायालय के आदेश के क्रम में लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान पुलिस टीम के साथ चेतना नगर पहुंचे और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए आरोपी को चेतावनी दी कि वह 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दे,अन्यथा उसके विरुद्ध संपत्ति कुर्की की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x