रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिगना थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो से गांजा तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोलेरो की छत में बने गुप्त बॉक्स से 40 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद बोलेरो की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एक रिपोर्ट। जिगना थाना क्षेत्र के प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे स्थित गोसीपुर नहर पुलिया का है।पुलिस टीम यहां सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही एक बोलेरो पुलिस को संदिग्ध लगी। वाहन को रोककर तलाशी ली गई । बोलेरो की छत में बाकायदा एक गुप्त बॉक्स बनाया गया था। इसी बॉक्स में 20 बंडलों में 40.545 किलोग्राम अवैध गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गांजा के अलावा वाहन की सीट से पीले रंग की एक अन्य नंबर प्लेट भी बरामद की। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी मिले।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय अंजनी लाल श्रीवास्तव और 47 वर्षीय रविंद्र पांडेय, दोनों निवासी बक्सर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से गांजा लेकर मांडा, प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज में एक व्यक्ति को गांजा और वाहन सौंपना था।