Follow us on

डीएम ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर तय समयसीमा में परियोजनाओं को पूरा कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया

Share this post:

 दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें आयोजित की गई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), परियोजना प्रबंधक मे० एल एण्ड टी, सहायक अभियंता एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

 

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्देशित किया कि 90–99% प्रगति वाली 135 पेयजल योजनाओं को सितंबरअक्टूबर, 2026, 75–90% प्रगति वाली 74 योजनाओं को दिसंबर, 2026 तथा 50–75% प्रगति वाली 64 योजनाओं को फरवरी, 2027 निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने सितंबर, 2026 तक श्रमिकों की संख्या में आवश्यक वृद्धि करते हुए योजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एनओसी से संबंधित मामलों की साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा मासिक रूप से भौतिक बैठक आयोजित कर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x