दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर दर्ज किया गया है। सुबह 8 बजे लिए गए आंकड़े में जलस्तर लगातार बढ़ता हुआ दर्ज किया गया।
गंगा का जलस्तर 40 मिमी प्रति घंटे यानी करीब 4 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वाराणसी में चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 1.32 मीटर नीचे है। इस दौरान 14.4 मिमी बारिश भी दर्ज की गई है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Post Views: 11