Follow us on

लहुराबीर चौराहे पर मिली मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला, चेतगंज पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट.                      वाराणसीगुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 28/29 अगस्त की रात थाना चेतगंज के रात्रिधिकारी को लहुराबीर चौराहे पर एक महिला घूमती हुई दिखाई दी। महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस उसे थाने लेकर आई और महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया।

 

मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा महिला की काउंसिलिंग की गई। बातचीत के दौरान उसके परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर संपर्क किया गया। जानकारी मिली कि महिला गाजियाबाद जनपद की रहने वाली है और 26 जुलाई 2026 को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने थाना वेब सिटी, गाजियाबाद में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

चेतगंज पुलिस ने परिजनों को महिला के वाराणसी में मिलने की सूचना दी। सूचना पाकर उसके भाई और बहन थाना चेतगंज पहुंचे, जहां पुलिस ने महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। महिला को सुरक्षित देखकर परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक राहुल बरनवाल, महिला उपनिरीक्षक आदर्शिका सहित पुलिसकर्मी मनीष शर्मा कुमार और अलंकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x