Follow us on

यूजीसी नेट की परीक्षा में दिव्यांश रघुवंशी ने उत्कृष्ट स्थान पाकर बढ़ाया विद्यालय का मान 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट .             वाराणसी — यूजीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय शैक्षिक पात्रता परीक्षा (नेट) का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में उदय प्रताप कालेज राजनीति विज्ञान विभाग के एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र दिव्यांश रघुवंशी ने यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से क्वालिफाई किया है। इन्होंने शोध प्रवेश एवं सहायक आचार्य के लिए योग्यता प्राप्त कर ली है। इस तैयारी में उन्होंने नियमित अध्ययन, नियमित कॉलेज में उपस्थिति के साथ विभागीय मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय माना है।यह इनका दूसरा प्रयास था।हालांकि पहले प्रयास में कोई विशेष तैयारी नहीं किया था।दिव्यांश का अगला लक्ष्य जेआरएफ क्वालिफाई करना है। उपन्यास पढ़ने और वीडियो गेम बनाना इनकी खास अभिरुचि है। दिव्यांश ने बीए की डिग्री यूपी कॉलेज से ही प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। दिव्यांश का मानना है कि योजना बनाकर नियमित रूप से अध्ययन और अभ्यास से निश्चित रूप से सफलता पाई जा सकती है। आज भी ऑफलाइन क्लास का कोई जोरदार विकल्प नहीं हो सकता।जेआरएफ या नेट उत्तीर्ण शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाना सकारात्मक और सक्रिय प्रेरणा का मजबूत आधार बनता है, जो छात्र को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करता है। दिव्यांश की उक्त सफलता पर कालेज के प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। राजनीति विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों ने दिव्यांश के उज्वल भविष्य की कामना किया है। विभागाध्यक्ष प्रो.अलका रानी गुप्ता ने दिव्यांश रघुवंशी को नेट की उत्कृष्ट सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अगली उपलब्धि के लिए अग्रिम कामना किया है।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x