वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा मंगलवार को गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर नमो घाट से पुराना पुल सारनाथ तक मोटर बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जलस्तर एवं मौके की परिस्थितियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यक सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल पुलिस एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सारनाथ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सलारपुर एवं विद्या विहार इंटर कॉलेज सलारपुर स्थित राहत शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शिविर में रह रहे लोगों से खान-पान, आवास एवं बच्चों की पढ़ाई संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।नदी एवं जल भराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने तथा बच्चों एवं बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरि मीणा, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, डीसीपी वरूणापार प्रमोद कुमार, एडीसीपी काशी वैभव बांगर, एडीसीपी वरूणापार लिपि नागयाच,जल पुलिस, एनडीआरएफ एवं प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे। आम जांच अपील की गयी कि जल भराव एवं नदी के क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन ना करें तथा पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।