वाराणसी काशी दीप विजन नदेसर वाराणसी कैण्ट स्थित नरेन्द्र कुमार शास्त्री अनुसूचित जाति छात्रावास के शिक्षा सत्र 2026–2027 में छात्रावास में प्रवेश के लिए जिन छात्रों ने निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र दिया है, उनका साक्षात्कार दिनांक 05 सितम्बर 2026 शनिवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे दिन में नरेन्द्र शास्त्री अतिथि भवन अनुसूचित जाति छात्रावास कैण्ट वाराणसी में प्रवेश चयन समिति द्वारा लिया जाएगा। संबंधित छात्र अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित होवें। जिन छात्रों का आवेदन पत्र अधूरा है वह कार्यालय से संपर्क करके उसे पूर्ण अवश्य करवा लें। अन्यथा इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्रों की होगी। साक्षात्कार की सूचना सम्बन्धित छात्रों को उनके निवास स्थान के पते पर भेज दी गई है।