जमानिया सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश मौर्य एवं प्रधानाचार्य एल.डी, जेना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा को तिलक लगाकर विधिवत पूजन किया तथा विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं का सुंदर चित्रण किया। विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से संबंधित आकर्षक सजावट की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर उत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री सत्य प्रकाश मौर्य एवं प्रधानाचार्य श्री एल. डी. जेना ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए। कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आपसी प्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।