वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट।काशी के सांसद मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोनिक वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिलाधिकारी से नदी के जल स्तर के साथ ही राहत कैम्पों में प्रदान की जा रही जा रही व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मा प्रधानमंत्री कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत के लिए युद्धस्तर पर कार्य करते हुए उन्हें समस्त तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि जहां राहत सामग्री की अतिरिक्त आवश्यकता हो वहां तत्काल व्यवस्था करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य त्वरित गति किया जाय। प्रधानमंत्री ने बाढ़ और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने एवं प्रभावित जनों को अविलंब राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
Post Views: 9