Follow us on

यह एक बेहद महत्वपूर्ण और समय पर उठाया गया कदम है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए। एसडीएम सुश्री निधि एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा के सख्त आदेश दी

Share this post:

जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। यह एक बेहद महत्वपूर्ण और समय पर उठाया गया कदम है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए। एसडीएम सुश्री निधि एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा के सख्त आदेश पर नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट सहित श्मशान पक्का घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत रस्सी के माध्यम से जालीदार बैरिकेटिंग के साथ घाट के करीब नांव से देखरेख की ठोस व्यवस्था कराया गया। तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद द्वारा की गई यह तैयारी बाढ़ की स्थिति में जनहानि रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उठाया है। मल्लाह गोताखोर के साथ दर्जनों नाव को स्नान घाट के पास लंबी कतार में पानी में बांधे हुए। ताकि सुरक्षा व्यवस्था (बैरिकेटिंग और गोताखोरों की तैनाती) रहे। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि गंगा नदी में जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण आम जनमानस की सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारी पूरी तरह मुस्तैदी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों को नदी के गहरे पानी या तेज बहाव में जाने से रोकना जाए। इसके लिए स्थानीय गोताखोर और मल्लाह तुरंत सहायता पहुंचा सकें। बढ़ते जलस्तर पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए तहसील कर्मचारी भ्रमण कर रहे है। ताकि निचले इलाकों को समय रहते खाली कराया जा सके। लेखपाल राहुल कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की जा रही चेतावनियों और लाउडस्पीकर से दी जा रही सूचनाओं को ध्यान से सुनें। बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। उक्त मौके पर लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा, पालिका कर्मी दानिश मंसूरी, सफाई नायक रमेश रावत के साथ दर्जनों गोताखोर मल्लाह नांव लेकर पक्का बलुआ घाट पर बैरिकेटिंग व्यवस्था में लगे रहे। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x