Follow us on

थाना चितईपुर परिसर कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रद्धा हर्षोल्लास धार्मिक परंपरा के साथ संपन्न

Share this post:

वाराणसी काशी दीप विजन :.श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर वाराणसी के थाना चितईपुर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पुलिसकर्मियों ने विशेष तैयारियां कीं और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर चितईपुर थाना अध्यक्ष राकेश गौतम जी ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों एवं महिला पुलिस कर्मी के सहयोग से कार्यक्रमों में पुलिस और आमजनमानस के बीच आपसी सहभागिता और सौहार्द का संदेश दिया इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राकेश गौतम जी. चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला. राकेश सिंह सरोज. महिला.उप निरीक्षक. ममता सक्सेना. उप निरीक्षक नीलम. महिला काo सुमन. हेoकाo देवेंद्र पासवान. कमलेश सिंह. शेषनारायण. कमल कुमार. रोहित मौर्य. देवव्रत यादव. सूरज मिश्रा. अंकित सोनकर. राजेय सरोज.क्षेत्रीय पार्षद श्याम भूषण. गुड्डू पटेल. गोपाल जी पटेल. पूर्व प्रधान शलगू पटेल एवं सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे 

भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा चौकी परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष संगीत एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का आनंद लिया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

लंका थाना परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में आयोजन की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

वाराणसी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने पुलिस और आमजन के बीच आपसी सहभागिता और सौहार्द का संदेश दिया। जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक थानों में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x