वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता — जनपद में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा138 एनआईए एक्ट के फरार वारण्टी कन्हैया लाल पुत्र बिंदेश्वरी शर्मा निवासी शालीमार एमराल्ड फ्लैट नंबर 603 बटलर पैलेस लखनऊ के विरुद्ध एसडीजेएम पंचम वाराणसी से जारी एनबीडब्ल्यू 82 सीआरपीसी 83 के वारण्टी कन्हैया लाल शर्मा को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से प्राप्त इनपुट और लोकल मुखबिर की सूचना की के जरिए वारंटी कन्हैयालाल पुत्र बिंदेश्वरी शर्मा निवासी शालीमार एमराल्ड फ्लैट नंबर लखनऊ को विला नंबर 11 शालीमार मीडोस गोखले मार्ग थाना हजरतगंज लखनऊ से शुक्रवार को देर रात्रि गिरफ्तार कर चेतगंज लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 138 एनआईए एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय, उ0नि0 राहुल बरनवाल, का0 अनिल कुमार,का0 अश्वनी कुमार सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।