Follow us on

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share this post:

वाराणसी जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट। गोमती जोन के राजातालाब थाना क्षेत्र में सनसनीखेज श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा । कमिश्नरेट पुलिस ने आज 07 सितंबर को जगरदेवपुर के पास मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे उर्फ निखिल (29) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को देखकर भाग रहे विवेक ने जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे सीएचसी जक्खिनी भेजा गया है। उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है गौरतलब है कि 18 अगस्त को ग्राम मरुई निवासी 22 वर्षीय श्रेया लापता हुई थी और 20 अगस्त को उसका शव रोहनिया के बच्छाव में मिला था। इस मामले में पुलिस पहले ही उसके साथी पुनीत मिश्रा और रामसहाय चौबे को जेल भेज चुकी है।                                               डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान के निर्देश पर गठित 4 टीमों ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में विवेक ने कबूला कि श्रेया की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर उसने पुनीत के साथ मिलकर हत्या की थी।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x