Follow us on

डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा— “सूप तो सूप बोले, चलनियों बोले जिसमें 72 छेद।” उन्होंने 2027 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया

Share this post:

रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को बयानवीर बताया और सपा के पीडीए को पूरी तरह फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि सपा पिछड़ों और दलितों के साथ धोखा कर रही है, जिसका जवाब जनता देगी।   डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। निर्धारित समय से करीब 15 मिनट देरी से दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर धाम पहुंचे डिप्टी सीएम ने मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की।दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को ‘बयान वीर’ बताते हुए सपा के पीडीए पर सवाल उठाए। कहा कि पिछड़ों और दलितों के नाम पर राजनीति करने वाली सपा उनके साथ धोखा कर रही है। इसका जवाब जनता देगी।डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार को मां विंध्यवासिनी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से विकास करने का अवसर मिला है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है।सड़कों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि गांवों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का काम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x