वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्ट:नियमित योगमय जीवन का निर्वहन जरुरी-जायसवाल वाराणसी। योग शिक्षण संस्थान के निर्देशन में शहर के नागर कॉलोनी पार् (रामकटोरा) में नियमित योग का 17वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल योग गुरु राजकुमार जायसवाल ने योगाभ्यासियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर तो निरोग रहता ही है, सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी जागृत होती है। अनावश्यक दवाओं पर होने वाले खर्च भी बचते है। ऐसे में सभी को नियमित योगमय जीवन का निर्वहन करना चाहिए। यही भारतवर्ष की ऋषि परम्परा भी रही है।
Post Views: 3