Follow us on

5– कोतवाली पुलिस ने स्कूटी चोर को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार चोर के कब्जे से स्कूटी किया बरामद

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट— जनपद में चोरी, लूट, नकबजनी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह की पुलिस टीम द्वारा स्कूटी चोरी करने वाले अभियुक्त सिद्धार्थ साहनी पुत्र रामलखन निवासी कोनिया थाना आदमपुर को रविवार को अपरान्ह लाटभैरव चौकी के पास से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूटी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह द्वारा बताया गया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह स्कूटी मैंने आज ही मध्यमेश्वर थाना क्षेत्र कोतवाली स्थित एक घर में घुसकर चुराई थी मैं इसे पुलिस की नजरों से बचकर चला रहा था और उसे बेचने के लिए कोई ग्राहक खोज रहा था परंतु आज आप लोगों के द्वारा पकड़ दिया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह, उ0नि0 नीतेश कुमार चौकी प्रभारी अम्बियामण्डी, उ0नि0 राहुल गुप्ता,का0 अरुण भारती,का0 महेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x